खेल डेस्क। तीन अगस्त से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन शुक्रवार को किया जाएगा। इस दौरे पर भारतीय कप्तान विराट कोहली भी जाएंगे।
इससे पहले खबरें चल रही थी कि विराट कोहली इस दौरे की सीमित ओवरों की शृंखला से आराम दिया जा सकता है, लेकिन अब नई खबरों की मानेें तो कप्तान विराट कोहली भी इस दौरे पर जाने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी भी इस दौरे के लिए कई खिलाडिय़ों के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है।
एशेज से हो सकती है क्रिकेट के इस नए नियम की शुरुआत
जिन खिलाडिय़ों के नाम पर संस्पेंस बना हुआ है उसमें पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और शिखर धवन शामिल हैं। खबरों की मानें तो महेन्द्र सिंह धोनी अगले दो महीने तक अपने आर्मी यूनिट जा सकते हैं।
ICC टी-20 विश्व कप 2020 का कार्यक्रम घोषित, पहले मैच में इस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया
वहीं बताया जा रहा है कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी फिट नहीं हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह को सीमित ओवरों की शृंखला से आराम देकर टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। अभी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की फिटनेस को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। इस दौरे पर कई युवा खिलाडिय़ों को मौका मिलने की संभावना है। टीम इंडिया इस दौरे पर 3 टी-20, 3 वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी।