Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एटीके ने आस्ट्रेलियाई मिडफील्डर डारियो विडोसिच से करार किया

कोलकाता
पूर्व चैंपियन एटीके ने इंडियन सुपर लीग के आगामी सत्र के लिये सोमवार को क्रोएशिया में जन्में आस्ट्रेलियाई मिडफील्डर डारियो विडोसिच से अनुबंध किया। विडोसिच मिडफील्डर हैं जो ंिवगर की जिम्मेदारी भी निभाते हैं। एटीके के मुख्य कोच एंटोनियो लोपेज हबास ने कहा कि डारियो अनुभवी खिलाड़ी है और उनका टीम से जुड़ना शानदार है। मैं उनके साथ काम करने और मजबूत मध्यपंक्ति तैयार करने के लिये उनके साथ काम करने को उत्साहित हूं। इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने ए लीग से अपने करियर की शुरुआत की और 2006-07 में क्वीन्सलैंड रोर से अनुबंध किया। इसके बाद वह लंबे समय तक बुंदेसलिगा में जर्मन क्लब एफसी नुर्नबर्ग से जुड़े रहे।