खेल डेस्क। इंगलैंड में खेले गए आईसीसी विश्व कप में इस बार न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करने में सफल रहे।इस पुरस्कार के लिए बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन केन विलियम्सन को ये पुरस्कार मिलने से सभी हैरान रह गए।
विश्व कप इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, जब सुपर ओवर भी हो गया टाई तो इस प्रकार पहली बार चैम्पियन बना इंग्लैंड
कीवी कप्तान केन विलियम्सन ने इस टूर्नामेंट में केवल 578 रन बनाए थे। जबकि शाकिब ने आठ मैचों में 606 रन बनाने के साथ ही 11 विकेट भी झटके थे। वहीं भारत के रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 648 और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने 647 रन बनाए थे।
कीवी कप्तान को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने प्रदान किया। इससे पहले केन विलियम्सन ने विश्वकप फाइनल में अपना पहला रन बनाने के साथ ही नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।
राशिद खान बने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अफगानिस्तान टीम के कप्तान
विलियम्सन ने कप्तान के रूप में एक विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। इस मामले में उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई कप्तान माहेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा। जयवर्धने ने कप्तान के रूप में एक विश्व कप में सर्वाधिक 548 रन बनाए थे। विलियम्सन ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले में 30 रन बनाए थे।