Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रवीण ने जूनियर एशियाई कुश्ती में जीता स्वर्ण

नयी दिल्ली
भारत के प्रवीण मलिक ने थाईलैंड में जूनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन फ्री स्टाइल 74 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण ने फाइनल में चीन के पहलवान को 4-2 से हराकर स्वर्ण जीता। गोविंद कुमार ने 86 किग्रा वर्ग में कांस्य और विशाल ने 125 किग्रा में कांस्य पदक जीता। इससे पहले राहुल ने 57 किग्रा में रजत और संदीप मान ने 79 किग्रा तथा आकाश अंतिल ने 97 किग्रा में कांस्य पदक जीते। भारतीय जूनियर टीम ने एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीते। भारत ने 70 अंकों के साथ चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया। ईरान 101 अंकों के साथ पहले और जापान 78 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।