खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप समाप्त होने के बाद अब अगले साल टी-20 विश्व कप खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले इस विश्व कप का आईसीसी ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आईसीसी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 7वां पुरुष टी-20 विश्व कप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर 2020 तक खेला जाएगा। पहले ग्रुप चरण की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
सचिन के अनुसार, इस प्रकार होना चाहिए था विश्व चैम्पियन का फैसला
इसमें पूर्व चैम्पियन श्रीलंका और बांग्लादेश को भी हिस्सा लेना होगा, क्योंकि 12 टीमों के बीच होने वाले इस विश्व कप के लिए ये दोनों टीमें सीधे क्वालीफाई करने में नाकाम रही है। इस टूर्नामेंट के लिए अभी तक पाकिस्तान, भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान ही सीधे क्वालीफाई करने में सफल रही है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी।
इस दिन तय होगा पूर्व भारतीय कप्तान धोनी का भविष्य
आईसीसी टी20 विश्व कप 2020 का कार्यकम
दिनांक मैच स्थान अक्टूबर 24: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (सिडनी) अक्टूबर 24: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (पर्थ) अक्टूबर 25: न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज (मेलबर्न) अक्टूबर 25: क्वालिफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 (बेलेरिव ओवल) अक्टूबर 26: अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर ए 2 (पर्थ) अक्टूबर 26: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर बी 1 (पर्थ) अक्टूबर 27: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर बी 2 (बेलेरिव ओवल) अक्टूबर 28: अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर बी 1 (पर्थ) अक्टूबर 28: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज (पर्थ) अक्टूबर 29: भारत बनाम क्वालीफायर ए 2 (मेलबर्न) अक्टूबर 29: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर ए 1 (सिडनी) अक्टूबर 30: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (सिडनी) अक्टूबर 30: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर बी 2 (पर्थ) अक्टूबर 31: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (गाबा) अक्टूबर 31: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर ए 1 (गाबा) नवंबर 1: भारत बनाम इंग्लैंड (मेलबर्न) नवंबर 1: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (एडिलेड) नवंबर 2: क्वालीफायर ए 2 बनाम क्वालीफायर बी 1 (सिडनी) नवंबर 2: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर ए 1 (गाबा) नवंबर 3: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (एडिलेड ओवल) नवंबर 3: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर बी 2 (एडिलेड) नवंबर 4: इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान (गाबा) नवंबर 5: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर ए 2 (एडिलेड) नवंबर 5: भारत बनाम क्वालीफायर बी 1 (एडिलेड) नवंबर 6: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर बी 2 (मेलबर्न) नवंबर 6: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (मेलबर्न) नवंबर 7: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर ए 1 (मेलबर्न) नवंबर 7: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर ए 2 (एडिलेड) नवंबर 8: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर बी 1 (सिडनी) नवंबर 8: भारत बनाम अफगानिस्तान (सिडनी)
सेमीफाइनल
नवंबर 11: पहला सेमीफाइनल (सिडनी) नवंबर 12: पहला सेमीफाइनल (एडिलेड)
फाइनल
नवंबर 15: फाइनल (मेलबर्न)