Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WI दौरे के लिए रवाना हुए भारतीय टीम, मियामी एयरपोर्ट पर कोहली संग नजर आई अनुष्का

 
 एक महीने लंबे वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को रवाना हो गई। भारत को विंडीज के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है। उसके बाद दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस टूर में कप्तान विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आई। ऐसे मे सोशल मीडिया पर विराट के साथ अनुष्का की फोटो वायरल हो रही है। 
 
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज टूर के लिए मियामी रवाना हो चुकी है। वही विराट के साथ अनुष्का की फोटो वायरल हो रही है। ये तस्वीर मियामी एयरपोर्ट की बताई जा रही है। इस दौरान विराट ने टेस्ट टीम की जर्सी पहनी हुई है। वही अनुष्का कैजुएल लुक में नजर आ रही हैं।
 
आपको बता दें कि इससे पहले फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने कहा था कि 'एक एक्ट्रेस शादी करती है और जो अगला सवाल उनसे पूछा जाता है वो उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ा होता है या जब डेट कर रहे होते हैं तो ये सवाल होता है कि शादी कब करने वाली हैं।' वही अनुष्का को आगे कहा, 'जिस एक्ट्रेस की भी शादी होती है, सबके बारे में कुछ न कुछ कहा जाता है। कोई कुछ भी पहन सकता है फिर वो ढीली ही ड्रेस क्यों न हो, क्योंकि वो एक ट्रेंड भी है। लेकिन वो लोग कहते हैं कि ये प्रेग्नेंट है। आप इस बारे में कुछ नहीं कर सकते. बस आप इग्नोर कर सकते हैं।'