Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Cup 2019: इंग्लैंड ने जीती बाजी, बना विश्व विजेता, मिले इतने करोड़ रुपये

लाइव सिटीज डेस्क: क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड ने आखिरकार आईसीसी विश्व कप (ICC World Cup 2019) जीत लिया है. उसने क्रिकेट इतिहास का सबसे रोमांचक फाइनल जीतकर विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया. मेजबान इंग्लैंड ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया. यह उसका पहला विश्व कप खिताब है. इंग्लैंड वनडे विश्व कप जीतने वाला छठा देश है. न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे विश्व कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड की टीम पिछले विश्व कप के फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन तब वह ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी.

वर्ल्ड कप 2019 के लिए आइसीसी और क्रिकेट वर्ल्ड कप आयोजकों की करीब 70 करोड़ की इनामी राशि दांव पर थी. वहीं, वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंग्लैंड को इस राशि में से करीब 30 करोड़ रुपये मिले हैं. इन 30 करोड़ में फाइनल जीतने पर मिलने वाले करीब 28 करोड़ रुपये भी शामिल हैं. वहीं, लीग फेज के 6 मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम को 1.68 करोड़ रुपये मिले हैं.

आपको बता दें कि लंदन के लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर हुए इस फाइनल की विजेता टीम इंग्लैंड को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 4 मिलियन डॉलर (करीब 28 करोड़ रुपये) का चेक प्रदान किया गया. इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमों को 5.5-5.5 करोड़ रुपये दिए गए.

क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार इतनी ज्यादा इनामी राशि दांव पर है.

The post World Cup 2019: इंग्लैंड ने जीती बाजी, बना विश्व विजेता, मिले इतने करोड़ रुपये appeared first on Live Cities.