खेल डेस्क।इंग्लैंड में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है,लेकिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन कोहली के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले कुछ मैचों में धोनी की बल्लेबाजी को देखकर सभी लोगों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए है।
World Cup 2019 : न्यूजीलैंड की हार के बाद पाकिस्तान की टेंशन बढ़ी
धोनी को अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता है,लेकिन पिछले दो मैचों में उनकी बल्लेबाजी को देखकर लगा की उनमें पहले जैसी बात नहीं रही है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की धोनी विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।
World Cup: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होगी सेमीफाइनल में जाने की आखिरी जंग
सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई से मिली जानकारी के हिसाब से धोनी विश्व कप के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेटों से संन्यास ले सकते हैं। वर्ल्ड कप में धोनी ने सात मैचों में 44.60 के औसत से 223 रन बनाए है। धोनी की बल्लेबाजी को लेकर उनकी जमकर आलोचना भी हो रही है।
वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिलीजगह तो लिया इस भारतीय खिलाड़ी ने संन्यास!
Herald