Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टी20 मैच में 10 रन बनाकर विराट कोहली तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क।भारत और वेस्ट इंडीज के बीच T20 सीरीज का पहला मैच फ्लोरिडा में आज रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास न्यू जीलैंड के मार्टिन गप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका होगा।विराट ने टी-20 के 67 मैच में 2263 रन बनाए हैं और गप्टिल ने 2272 रन बना रखें है। विराट को इस रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 10 रनों की आवश्यकता है। अगर टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की बात करें तो इस लिस्ट में रोहित शर्मा 2331 रनों के साथ टॉप पर है।

एशेज सीरीज: बर्न्‍स के शतक से पहले टेस्ट में इंग्लैंड का पलड़ा भारी

टी-20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा (भारत): 2331 रन
मार्टिन गप्टिल (न्यू जीलैंड): 2272 रन
विराट कोहली (भारत): 2263 रन

INDvsWI: पहले T20 मैच में ऐसा हो सकता है भारत का प्लेइंग XI
भारतीय टीम-
टी-20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद

विंडीज टीम-
जॉन कैंपबेल, इविन लुइस, शिमरॉन हेटमायर, निकोलस पूरन, कायरन पोलार्ड, रॉमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कॉट्रेल, ओशाने थॉमस, एंथनी ब्रैंब्ले और आंद्रे रसेल



Herald