Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोफ्रा आर्चर के स्पैल ने पोंटिंग को 2005 श्रृंखला की याद दिलायी

लंदन
रिकी पोंटिंग ने कहा कि लार्ड्स पर दूसरे एशेज टेस्ट के चौथे दिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ जोफ्रा आर्चर के स्पैल ने उन्हें 2005 की श्रृंखला की याद दिला दी जिसमें इसी स्टेडियम में उनके गाल पर चोट लग गयी थी और खून बह रहा था। शनिवार को आर्चर का तेज बाउंसर स्टीव स्मिथ की गर्दन पर लगा जिससे वह जमीन पर गिर गये।  पोंटिंग ने इसकी तुलना 2005 एशेज श्रृंखला में गेंदबाजी कर रहे इंग्लैंड के स्टीव हार्मिसन के स्पैल से की जिसमें उसने आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और जस्टिन लैंगर को हिट करने के बाद पूर्व कप्तान का गाल चोटिल कर दिया था जिससे खून निकल रहा था।  पोंटिंग ने क्रिकेट डाट काम डाट एयू से कहा कि उस दिन (2005 श्रृंखला) की सुबह और बीती रात की घटनाओं से कुछ यादें ताजा हो गयीं। उन्होंने कहा कि मुझे याद है जब मुझे गेंद लगी थी। मुझे लगता है कि वॉनी (इंग्लैंड के कप्तान माइकल वान) ने अपने खिलाड़ियों से कहा था, ‘कोई भी उससे जाकर बात नहीं करेगा और पूछेगा कि क्या वह ठीक है’ जिससे मुझे कोई परेशानी नहीं थी क्योंकि मुझे दर्द हो रहा था और मैं उन्हें वहां से हटने के लिये ही कहता।