Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच के शुरू होने से पहले ही वेस्टइंडीज को लगा ये बड़ा झटका

खेल डेस्क। आज से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज से पहले ही वेस्टइंडीज की टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत के खिलाफ पहले मैच से पहले इंडीज टीम के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को सीरीज के पहले दो मैचों से हट गए है। वेस्टइंडीज टीम ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकार दी है।

पहले टी20 मैच में 10 रन बनाकर विराट कोहली तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड

ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने घुटने की चोट से उबरने के बाद काफी लंबे समय बाद टीम में वापसी कर थी। रसेल को इस सीरीज के दौरान कुछ परेशानी महसूस हुई थी और इसके बाद उन्होंने चयनकर्ताओं को अपनी अनुपलब्धता के बारे में बताया। इस खबर के बाद चयनकर्ताओं ने अब आंद्रे रसेल के स्थान पर जैसन मोहम्मद को टीम में शामिल किया है।

एशेज सीरीज: बर्न्‍स के शतक से पहले टेस्ट में इंग्लैंड का पलड़ा भारी

विंडीज टीम-
जॉन कैंपबेल, इविन लुइस, शिमरॉन हेटमायर, निकोलस पूरन, कायरन पोलार्ड, रॉमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कॉट्रेल, ओशाने थॉमस, एंथनी ब्रैंब्ले और जैसन मोहम्मद

INDvsWI: पहले T20 मैच में ऐसा हो सकता है भारत का प्लेइंग XI



Herald