खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का बल्ला कनाडा में खेली जा रही ग्लोबल टी-20 लीग में लगातार रनों की आग उगल रहा है। ग्लोबल टी-20 लीग में कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने एडमॉन्टन रॉयल्स के खिलाफ 44 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी खेली है।
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले ही वेस्टइंडीज को लगा ये करारा झटका, ये दिग्गज ऑलराउंडर हुआ बाहर
इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट के लगातार दूसरे मैच में शतक बनाने से चूक गए। इससे पहले उन्होंने मोंटरियल टाइगर्स के खिलाफ 54 गेंदों पर नाबाद 122 रन की पारी खेल सभी का दिल जीता था। इस पारी में उन्होंने 12 छक्के लगाए थे।
वैनकुवर नाइट्स की कप्तान कर रहे क्रिस गेल ने एडमॉन्टन रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को 6 चौकों और 9 छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाज शादाब खान के एक ओवर में 32 रन बटोर अपनी टीम को आसान जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कप्तान विराट कोहली ने ऋषभ पंत के करियर के बारे में बोल दी ये बड़ी बात
शादाब के इस ओवर में उन्होंने चार छक्के और दो चौके लगाए।मोहम्मद हफीज की कप्तानी वाली एडमॉन्टन रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 165 रन बनाए। इसके जवाब में वैनकुवर नाइट्स ने 16.3 ओवरों में चार विकेट पर 166 रन बना आसान जीत दर्ज की।