Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नडाल 51वीं बार किसी एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में

मॉन्ट्रियल
स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने फ्रांस के गाएल मोंफिल्स के चोट के कारण हट जाने से रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। विश्व के नंबर दो खिलाड़ी नडाल ने इस तरह 51वीं बार किसी एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है और स्विट््जरलैंड के रोजर फेडरर के 50 फाइनल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। नडाल ने सेमीफाइनल में मोंफिल्स से वाकओवर मिलने से खिताबी मुकाबले में जगह बना ली जहां उनका सामना रूस के डेनिल मेदवेदेव से होगा। मेदवेदेव ने एक अन्य सेमीफाइनल में हमवतन कारेन केरन खाचानोव को 6-1, 7-6  से पराजित कर पहली बार एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी। नडाल ने कनाडा में अपना चौथा खिताब चार वर्ष पूर्व जीता था और अब वह यहां पांचवां खिताब जीतने से एक कदम दूर रह गए हैं। यदि वह खिताब जीतते हैं तो यह उनका 35वां मास्टर्स 1000 खिताब होगा। मास्टर्स 1000 खिताब के मामले में नडाल पहले ही सबसे आगे हैं जबकि विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच 33 मास्टर्स 1000 खिताब के साथ दूसरे नंबर पर हैं।