Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैमिल्टन ने जीती कॅरिअर की 81वीं फॉर्मूला वन रेस, हंगरियन ग्रां प्रि में वर्स्टापेन को पछाड़ा

लंदन
पांच बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन (1:35:03.796) ने मैक्स वर्स्टापेन को पछाड़कर हंगरियन ग्रां प्रि फॉर्मूला वन रेस जीत ली। फेरारी के सबेस्टियन वीटल तीसरे स्थान पर रहे। मर्सिडीज के ड्राइवर हैमिल्टन की यह इस सत्र की आठवीं और करिअर की 81वीं जीत है।

हैमिल्टन रिकॉर्ड 91 रेस जीतने के दिग्गज माइकल शूमाकर की बराबरी से दस दूर हैं। इस जीत से हैमिल्टन छठी बार विश्व चैंपियन बनने के बहुत करीब पहुंच गए हैं। उनके कुल 250 अंक हो गए हैं और उन्होंने टीम के साथी वल्टेरी बोटास (188) पर 62 अंकों की बढ़त बना ली है।