Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जस्टिन लेंगर ने चोटिल स्मिथ को वापस बल्लेबाजी के लिए भेजने का किया बचाव

लंदन
आॅस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लेंगर ने मध्यक्रम के बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को चोटिल होने के बाद दोबारा बल्लेबाजी के लिए भेजने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि उन्होंने स्मिथ को बल्लेबाजी के लिए भेजकर किसी तरह का जोखिम नहीं लिया है।  आॅस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन स्मिथ जब 80 रन के स्कोर पर खेल रहे थे तभी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की 1487 किमी की रफ्तार वाली गेंद उनकी गर्दन के उस हिस्से पर लगी थी जो हेलमेट से ढका नहीं था।

स्मिथ गेंद लगाने के बाद मैदान पर गिर पड़े थे और उन्हें मैदान से बाहर ले जाकर उनका इलाज किया गया। लेकिन उन्हें 46 मिनट बाद ही मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरना पड़ा और वह 92 के स्कोर पर आउट हुए। स्मिथ इस तरह सीरीज में लगातार तीसरा शतक बनने से चूक गए। लेंगर ने कहा कि स्मिथ सभी तरह के टेस्ट में पास होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे थे। टीम के सभी खिलाड़ी मेरे बच्चे जैसे हैं और उन्हें किसी तरह का नुकसान पहुंचे मैं ऐसी कोई चीज नहीं कर सकता। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में चोट लगना आम बात है। मेडिकल टीम ने स्मिथ को फिट घोषित किया था और वह भी बल्लेबाजी करना चाहते थे।