खेल डेस्क। युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच की दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन कर मेजबान टीम के खिलाफ 22 अगस्त से शुरू होने पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
भारतीय टीम में मौका नहीं मिलने के बाद अब इसमें डेब्यू करेंगे अंबाटी रायुडू
चेतेश्वर पुजारा (100 रिटायर्ड हर्ट) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में पांच विकेट पर 297 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इस पारी में हनुमा विहारी ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। जबकि दूसरी पारी में वह नाबाद 48 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
अब विराट कोहली ने तोड़ डाले ये वनडे क्रिकेट के कीर्तिमान
इससे पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष एकादश दूसरे दिन उमेश यादव, इशांत शर्मा और कुलदीप यादव की कातिलाना गेंदबाजी के सामने केवल 181 रन पर ढेर हो गई। इससे भारत को पहली पारी में 116 रन की बढ़त मिली।
भारतीय टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवा कर 84 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 13 रन बनाकर आउट हुए। जबकि उप कप्तान अजिंक्या रहाणे 20 रन पर और हनुमा विहारी 48 रन बनाकर क्रीज पर मोजूद हैं।