Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लाहिड़ी संयुक्त छठे स्थान पर

कोलंबस (ओहियो)
अनिर्बान लाहिड़ी नेशनवाइड चिल्ड्रन्स हास्पिटल गोल्फ चैंपियनशिप के तीसरे दौर के बाद संयुक्त छठे स्थान पर चल रहे हैं। अमेरिकी सरजमीं पर पहली जीत की तलाश में जुटे लाहिड़ी ने तीसरे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर सात अंडर 209 है। जोस डि जीजस रोड्रिगेज और ब्रेनडन हेगी 54 होल के बाद नौ अंडर 204 के स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। बेन मार्टिन, स्काटी शेफलर और स्काट हैरिंगटन आठ अंडर 205 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।