राठौड़ सिखाएंगे विरोट और रोहित को बैटिंग
खेल डेस्क। 13 इंटरनेशन मैचों का अनुभव रखने वाले विक्रम राठौड़ अब विराट और रोहित को भी बैटिंग के टिप्स देंगे।
एम.के.प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय सीनियर चयन समिति ने विक्रम राठौड़ को भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच के लिए शाॅर्टलिस्ट कर लिया गया है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज राठौ़ा अब संजय बांगड़ की जगह ले सकते है। जबकि भरत अरूण और आर. श्रीधर का अपने पद रहना लगभग तय माना जा रहा है।
बल्लेबाजी कोच पद के राठौड़ के अलावा मार्क रामप्रकाश भी शाॅर्ट लिस्ट गएं है, लेकिन राठौड़ पहली पसंद माने जा रहे है। पचास वर्षीय राठौड़ ने 1966 से 1997 के बीच भारत के लिए 6 टेस्ट और 7 वनडे मैच खेले है। राठौड़ ने 7 वनडे में 193 रन और टेस्ट मैंचों में 131 रन बनाएं थे।
कुल मिलाकर विक्रम राठौड़ 13 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है, ऐसे में वह टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच बनते है तो वह विराट और रोहित जैसे खिलाड़ियों को बैटिंग के गुर सिखाएंगे। विराट कोहली 387 इंटरनेशनल मैच खेल चुके है, जबकि रोहित शमा खुद 341 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव रखते है।
Herald