Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PKL 2019 : घर में लगातार दूसरी जीत के साथ दबंग दिल्ली टॉप पर, यूपी योद्धा को दी शिकस्त

नई दिल्ली    
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-7 में 'सुपर-1० के सुल्तान' बन चुके युवा रेडर नवीन कुमार (16 प्वाइंट्स) के एक और सुपर-10 के दम पर दबंग दिल्ली ने घरेलू चरण के अपने दूसरे मैच में रविवार को यूपी योद्धा को 36-27 से हरा दिया।

दिल्ली की टीम इस सीजन में घर में लगातार दो मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इस जीत के बाद टीम नौ मैचों में सात जीत के साथ 39 अंक लेकर अंक तालिका में फिर शीर्ष पर पहुंच गई है। यूपी की 1० मैचों में यह पांचवीं हार है और टीम 10वें नंबर पर है।

दबंग दिल्ली की टीम यहां त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मुकाबले के हाफ टाइम तक 15-11 से आगे थी। मेजबान टीम ने इसके बाद दूसरे हाफ में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत अपने नाम कर ली।    

दबंग दिल्ली के जीत के हीरो नवीन का इस सीजन में नौ मैचों में यह आठवां सुपर-1० है। नवीन के इस सीजन में अब तक 1०1 प्वाइंट्स हो गए हैं और वह इस मामले में बेंगलुरु बुल्स के पवन सहरावत (137) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।  

नवीन के 16 अंकों के अलावा रविन्दर पहल ने पांच अंक लिए। टीम को रेड से 2०, टैकल से 1०, ऑलआउट से चार और दो अतिरिक्त अंक मिले। यूपी के लिए मोनू गोयत ने सुपर-1० लगाया। यूपी को रेड से 18 और टैकल से नौ अंक मिले।