Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक ही टी-20 मैच में कोहली ने तोड़ दिए रोहित शर्मा के दो विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में भी अपनी बादशाहत साबित करते हुए एक ही मैच में हमवतन रोहित शर्मा के दो विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

OMG: इस टी-20 मैच में केवल 63 गेंदों पर ही बन गए 310 रन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मोहाली में खेले गए दूसरे टी20 मैच में नाबाद 72 रन की पारी खेल विराट कोहली जहां रोहित शर्मा को पछाड़ क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बन बनाने वाले बल्लेबाज बने वहीं उन्होंने सबसे ज्यादा 50 प्लस की पारियां खेलने के मामल में भी रोहित को पीछे छोड़ दिया है।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 71 टी-20 मैचों की 66 पारियों में 2441 रन बना लिए हैं। जबकि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 97 मैचों की 89 पारियों में 2434 रन बनाए हैं।

अफगानिस्तान टीम के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड

विराट कोहली ने बुधवार को टी-20 क्रिकेट की 22वीं अर्धशतकीय पारी खेली, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले विराट और रोहित ने एक समान 21-21 पचास प्लस की पारियां खेली थी।

विराट कोहली ने 52 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की सहायता से नाबाद 72 रन की मैच विजयी पारी खेली। भारत ने इस मैच को दक्षिण अफ्रीका से सात विकेट से अपने नाम किया।