Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पेन ने फारो आइलैंड को 4 . 0 से हराया

गिजोन
रौद्रिगो और पाको अल्कासेर के दो दो गोल की मदद से स्पेन ने फारो आइलैंड को 4 . 0 से हराकर यूरो 2020 फुटबाल क्वालीफायर में लगातार छठी जीत दर्ज की । स्पेन की छह मैचों में यह छठी जीत है । कप्तान सर्जियो रामोस का यह 167वां मैच था जिन्होंने स्पेन के लिये सबसे ज्यादा 167 मैच खेलने के इकेर सेसिलास के रिकार्ड की बराबरी कर ली । अब स्पेन ग्रुप एफ में दूसरे स्थान पर काबिज स्वीडन से सात अंक आगे है । स्वीडन को नार्वे ने 1 . 1 से ड्रा पर रोका । मैच से पहले पूर्व कोच लुईस एनरिक की बेटी जाना की याद में एक मिनट का मौन रखा गया जिसका नौ बरस की उम्र में हड्डियों के कैंसर के कारण पिछले सप्ताह निधन हो गया ।