Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को दी करारी शिकस्त, 5-1 के बड़े अंतर से हराया

एंटवर्प
भारत की पुरुष हॉकी टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए स्पेन को 5-1 से करारी शिकस्त दी। पहले दो मैचों में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम ने तीसरे मुकाबले में भी अपने जीत के सफर को जारी रखा। पहले मैच में भारत ने मेजबान बेल्जियम को 2-0 और दूसरे मैच में स्पेन को 6-1 के विशाल अंतर से पराजित किया था।

भारतीय टीम यूरोपियन दौरे के तहत बेल्जियम और स्पेन के खिलाफ मैच खेल रही है। भारत को अभी मेजबान टीम के खिलाफ दो मैच और खेलने हैं। स्पेन के खिलाफ भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। आकाशदीप सिंह, एसवी सुनील और रमनदीप सिंह ने एक-एक गोल किया।

मैच की शुरुआत हालांकि, भारत के लिए अच्छी नहीं रही। तीसरे मिनट में इग्लेसियास अल्वारो ने गोल करके स्पेन को बढ़त दिला दी। भारतीय टीम ने दो मिनट बाद ही वापसी की और आकाशदीप ने बेहतरीन गोल करके अपनी टीम को बराबरी दिला दी। दूसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा देखने को मिला। 20वें मिनट में भारत ने शानदार मूव बनाया और सुनील ने गेंद को गोल में डालने में कोई गलती नहीं की।