Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पायरेट्स को 5 अंकों से हराया

जयपुर
हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को हरा दिया. सोमवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्टीलर्स  ने पटना को 39-34 से मात दी. हरियाणा की इस जीत में एक बार फिर विकास कंडोला का अहम योगदान रहा, जिन्होंने इस सीजन का अपना आठवां सुपर-10 पूरा करते हुए 13 प्वाइंट लिए. इस सीजन में हरियाणा की पटना के खिलाफ यह लगातार तीसरी जीत है.

हरियाणा स्टीलर्स  59 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है. हरियाणा को प्रशांत कुमार राय और विकास कंडोला ने शानदार शुरुआत दिलाई. पांचवें मिनट में सुनील ने बेहतरीन टैकल से अंक लेकर टीम को दो अंकों की बढ़त दिला दी और उसका स्कोर 5-3 हो गया.

कंडोला ने इसके बाद नौवें मिनट में पटना को ऑल आउट कर हरियाणा को और आगे कर दिया. हरियाणा  के पास अब 11-7 की बढ़त थी. हाफ टाइम से पहले प्रशांत ने कई अहम रेड प्वाइंट हासिल किए, जिससे हरियाणा स्टीलर्स की टीम हाफ टाइम तक 17-15 से आगे थी.