Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पीकेएल-7: टाइटंस ने जयपुर को 20 अंकों से हराया

जयपुर    
तेलुगू टाइटंस ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 51-31 से हरा दिया। जयपुर की टीम पहले हाफ में ही टाइटंस को टक्कर दे सकी, लेकिन दूसरे हाफ में वह पूरी तरह से पिट गई। हालांकि, पहले हाफ में टाइंटस की टीम हमेशा आगे रही और उसने पहले हाफ का अंत 17-15 के साथ किया।

दूसरे हाफ में दो मिनट बाद ही टाइटंस ने 22-17 की बढ़त ले ली। इस बीच जयपुर के दीपक हुड्डा ने इस सीजन अपने 25 बोनस अंक और कुल 850 रेड अंक हासिल कर लिए थे। टाइटंस यहां से लगातार अंक ले जयपुर को धीरे-धीरे पीछे करती चली गई और अंतत: उसे 20 अंकों से जीत मिली।

तेलुगु टाइटन्स के लिए सिद्धार्थ देसाई ने 22 और रजनीश ने 11 अंक जुटा को टीम को बड़ी जीत दिलाई। जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए दीपक हुड्डा ने 12 अंक जुटाए, लेकिन उन्हें दूसरे खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला।

तेलुगु टाइटन्स को पांच मैचों के बाद जीत नसीब हुई है, जिसके नाम 18 मैचों में 39 अंक है। जयपुर की टीम के 20 मैचों में 52 अंक के साथ तालिका में सातवें पायदान पर है।