Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 750 विकेट लेने के बावजूद इस क्रिकेटर को नहीं मिली भारतीय टीम में जगह

खेल डेस्क। क्रिकेट में देखा गया है कि कुछ खिलाडिय़ों को प्रथम श्रेणी में निरंतर अच्छा प्रदर्शन के बावजूद राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिल पाती है जबकि कुछ तो प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेले बिना ही अपने देश की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल हो जाता हैं।

आईपीएल के अगले सत्र में आरसीबी की कप्तानी करेगा ये दिग्गज क्रिकेटर, नव नियुक्त क्रिकेट निदेशक ने दिए संकेत

भारत में भी कई ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वह भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना पाएं। उनमें से एक है आज ही के दिन यानी 20 सितंबर 1942 को हरियाणा में जन्म लेने वाले राजेंद्र गोयल।

युवराज कभी भी नहीं भूलना चाहेंगे आज का दिन, बनाए थे दो विश्व रिकॉर्ड

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 750 विकेट लेने के बावजूद इस क्रिकेट को कभी भी भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने 1964-65 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में हिस्सा लिया था, लेकिन यह अनाधिकारक टेस्ट मैच था।

बताया जाता है कि आज अपना 77वां जन्मदिन बना रहे राजेंद्र गोयल का राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने का सपना बिशन सिंह बेदी के कारण पूरा नहीं हो सका। उस समय बेदी टीम के नियमित स्पिन गेंदबाज थे। राजेंद्र गोयल ने 157 प्रथम श्रेणी मैचों में 2.10 की इकॉनोमी से 750 विकेट लिए हैं।