खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली के दुनिया में करोड़ों प्रशंसक हैं। विशेष रूप में लड़कियों में विराट कोहली के प्रति दिवानगी ज्यादा ही देखी जाती है।
क्रिस गेल ने टी-20 में लगाया 22वां शतक, मैच में की छक्कों की बरसात
दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार विराट कोहली बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध चुके हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस भारतीय क्रिकेटर का अनुष्का शर्मा से पहले भी दो अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ चुका है। उनमें से एक बाहुबली फेम अभिनेत्री तमन्ना भाटिया तो दूसरी ब्राजील की अभिनेत्री इजाबेल लेट हैं।
टेनिस की नई सनसनी बियांका एंड्रेस्क्यू की कातिल अदाएं देख उड़ जाएंगे आपके होश
बताया जाता है कि विराट कोहली और तमन्ना भाटिया पहली बार सेलकॉन के एक विज्ञापन में एक साथ दिखाई दिए थे। दोनों साल 2012 में एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेक अप हो गया।
तमन्ना भाटिया से ब्रेक अप होने के बाद विराट का नाम ब्राजील की अभिनेत्री इजाबेल लेट से जुड़ा। विराट और इजाबेल सिंगापुर में डेट करते नजर आए थे। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल सका और दोनों का साल 2013 में ब्रेक अप हो गया।