Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी के लंबे ब्रेक पर बोले गांगुली- 24 अक्टूबर को करूंगा सेलेक्टर्स से बात

 
कोलकाता 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भावी अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुधवार को कहा है कि वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर 24 अक्टूबर को चयनकर्ताओं से बात करेंगे. गांगुली के आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष बनने के बाद 24 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम चुनी जाएगी. पहले यह चयन 21 अक्टूबर को होना था.
 
विश्व कप के बाद से धोनी टीम के साथ नहीं हैं. गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, 'मैं जब चयनकर्ताओं से 24 अक्टूबर को मिलूंगा तो मैं इस पर बात करूंगा कि वे लोग क्या सोच रहे हैं. इसके बाद मैं अपने विचार रखूंगा.'

गांगुली से जब पूछा गया कि क्या क्रिकेटर इतना लंबा ब्रेक ले सकता है, तो पूर्व कप्तान ने कहा, 'जब ऐसा हुआ तो मैं भूमिका में नहीं था. चयनकर्ताओं से मेरी पहली बैठक 24 अक्टूबर को होनी है.'

संन्यास के सवाल को लेकर गांगुली ने कहा कि वह धोनी से पूछना चाहते हैं कि धोनी क्या चाहते हैं.उन्होंने कहा, 'देखते हैं कि धोनी क्या चाहते है.' गांगुली 24 अक्टूबर को ही कप्तान विराट कोहली से मुलाकात करेंगे.