Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा के 264 रनों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकता है यह बल्लेबाज, 2 बार पहुंच चुका है करीब

वनडे क्रिकेट के सर्वकालिक रिकॉर्ड्स की बात करें तो उसमें रोहित शर्मा का 264 रनों का सर्वोच्च स्कोर सबसे ऊपर दिखाई देता है। रोहित ने यह रिकॉर्ड साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। तबसे ही यह रिकॉर्ड कोई तोड़ नहीं सका है लेकिन एक बल्लेबाज है जो उनके इस रिकॉर्ड को लगातार चुनौती दे रहा है।

दोस्तों जिस बल्लेबाज की यहाँ बात हो रही है उनका नाम मार्टिन गप्टिल है। गप्टिल दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जो वनडे में 180 या उससे ऊपर का स्कोर तीन बार बना चुके हैं। गप्टिल का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 237 है जो उन्होंने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

 इस मैच के दौरान गनीमत रही कि ओवर खत्म हो गए थे वरना उसी दिन वह रोहित शर्मा के रिकॉर्ड का काम तमाम कर सकते थे। गौर करने वाली बात है कि रोहित शर्मा ने अपने 264 रन 173 गेंदों में बनाए थे जबकि गप्टिल ने नाबाद 237 रन 163 गेंदों में बनाए थे। जाहिर है कि रोहित इतनी गेंदें उन्हें उस दिन खेलने को मिल जाती तो कहानी कुछ और होती।

 गप्टिल ने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ साउथंप्टन में 155 गेंदों में नाबाद 189* रनों की पारी खेली थी और जता दिया था कि वह रोहित के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कितने अधीर हैं।

गप्टिल ने साल 2013 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हेमिल्टन में 138 गेंदों में 180* रन ठोंक दिए थे। इस मैच में उनकी टीम स्कोर चेज कर रही थी और स्कोर चेज 45 ओवरों में ही हो गया।

दोस्तों गप्टिल रोहित शर्मा जैसे लंबे लंबे छक्के लगाने में विश्वास रखते है और ऐसे में वही एक ऐसे बल्लेबाज है जो रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ सकते है।



Herald