Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मां दुर्गा का आशीर्वाद लेकर और उपलब्धि हासिल करना चाहती हूं: सिंधु

कोलकाता

विश्व चैम्पियन भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कहा कि वह मां देवी दुर्गा का आशीर्वाद लेकर अपने करियर में और ज्यादा उपलब्धि हासिल करना चाहती हैं.

सिंधु को कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था. वह अपने परिवार और राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद के साथ कार्यक्रम में पहुंची थीं.

सिंधु ने कार्यक्रम से इतर कहा, 'मैं मां दुर्गा का आशीर्वाद लेना चाहती हूं और अभी बहुत कुछ हासिल करना चाहती हूं. मुझे दुर्गा पूजा बहुत पसंद है.'

वहीं, गोपीचंद ने कहा, 'यह एक शानदार आयोजन है. मैंने अब तक इससे बड़ी और जीवंत मूर्ति कभी नहीं देखी है. यह एक शानदार अहसास है.'

सिंधु को हाल में चीन ओपन और कोरिया ओपन के शुरुआती दौर में ही हार का सामना करना पड़ा था. वह ताजा रैंकिंग में छठे नंबर पर खिसक गई हैं. सिंधु अब 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन में खेलेंगी.