खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (215) और रोहित शर्मा (176) की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन विशाल स्कोर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी कर कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिए हैं।
इस महिला खिलाड़ी को लडक़ा बन कर लेनी पड़ी थी क्रिकेट की ट्रेनिंग
मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने वाली विश्व की पहली सलामी जोड़ी बन गई है। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी कर गैरी कस्र्टन और एंड्रयू हडसन का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले दोनों देशों के बीच टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रनों की पहले विकेट की साझेदारी का रिकॉर्ड 1996 में गैरी कस्र्टन और एंड्रयू हडसन ने बनाया था।
उन्होंने इस मैच में 236 रनों की साझेदारी की थी। भारतीय रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम था। दोनों ने 2004 में कानपुर टेस्ट में पहले विकेट के लिए 218 रन जोड़े थे।
धोनी के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बने सरफराज
मयंक अग्रवाल (215) और रोहित शर्मा (176) की जोड़ी इस टीम के खिलाफ तिहरी शतकीय साझेदारी बनाने वाली पहली जोड़ी बन गए हैं। वहीं यह जोड़ी भारत में अपनी पहली ही पारी में शतक लगाने वाली भी देश की पहली जोड़ी बन गई है।मयंक अग्रवाल ने अपना पहला टेस्ट शतक ही दोहरे शतक के रूप में लगाने का कारनामा किया। भारत ने समाचार लिखे जाने तक पांच विकेट पर 446 रन बना लिए हैं।