खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का अपनी पत्नी हसीन जहां के साथ विवाद समाप्त भी नहीं हुआ कि एक और क्रिकेटर पर उनकी पत्नी द्वारा आरोप लगाने की खबरें लगातार वायरल हो रही है।
दूसरे टेस्ट में विराट तोड़ देंगे गांगुली का ये रिकॉर्ड, बनाएंगे ये अनोखा अर्धशतक
हालांकि इस बार ये क्रिकेटर भारत का नहीं बल्कि इंग्लैंड को विश्व चैम्पियन बनाने वाले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स हैं। रिपोट्स के अनुसार दुनिया के इस दिग्गज क्रिकेटर पर उनकी ही पत्नी ने गला दबाने का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले की सच्चाई कुछ हो ही है।
मामले के तूल पकडऩे से पहले ही बेन स्टोक्स की पत्नी क्लेयर ने इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें फर्जी बताया है। एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें बेन स्टोक्स अपनी पत्नी क्लेयर का गला पकड़े दिखाई दे रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ;अर्धशतक बना कोहली ने तोड़ दिया गांगुली का ये रिकॉर्ड
इस संबंध में बेन स्टोक्स की पत्नी क्लेयर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि लोग इतनी बातें कैसे बना सकते हैं। मैं और बेन स्टोक्स हंसी-मजाक में एक-दूसरे का मुंह दबा रहे थे। उन्होंने लिखा कि ऐसा कर हम अपने प्यार का इजहार कर रहे थे, लेकिन लोगों ने इस पर कुछ और ही कहानियां बना दीं।