सूरत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सूरत में मंगलवार को खेले गए चौथे टी-20 मैच दक्षिण अफ्रीका को 51 रनों से हरा दिया. इस जीत के बाद भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. दोनों टीमों के बीच दूसरा और तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि भारत ने पहला मैच 11 रनों से जीता था. दोनों टीमों के बीच पांचवां और अंतिम टी-20 मैच इसी मैदान पर शुक्रवार को खेला जाएगा.
बारिश के चलते मैदान गीला होने के कारण चौथे मैच को 17-17 ओवरों का कर दिया गया, जिसमें भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 140 रनों का स्कोर बनाया.
मेजबान भारत की ओर से अपने करियर का दूसरा मैच खेल रही 15 साल की शफाली वर्मा ने सर्वाधिक 46, जेमिमाह रोड्रिग्स ने 33, दीप्ति शर्मा ने नाबाद 20, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 16 और स्मृति मंधाना ने 13 रना बनाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से नेडाइन दी क्लर्क ने दो और अयाबोंगा खाका और तुमी शेखुखुने ने एक-एक विकेट लिये.
भारत से मिले 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने एक समय तीन विकेट पर 65 रन बना लिये थे, लेकिन इसके बाद मेहमान टीम लड़खड़ा गई और अपने चार विकेट गंवा दिए.