Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिखर धवन ने दिल्ली में T-20 मैच से पहले अपने घर की छत पर खेला क्रिकेट

नई दिल्ली
भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ने से पहले दिल्ली में अपने परिवार के साथ समय बिताया और बल्लेबाजी भी की. बांग्लादेश खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच तीन नवंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

33 साल के धवन ने भाई दूज के मौके पर अपने परिवार के साथ तस्वीर पोस्ट की, साथ ही उन्होंने अपने घर की छत पर क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो भी साझा किया.

धवन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आज परिवार के साथ अच्छा समय बीता. ऐसे दिन हमेशा मुझे बहुत खुश करते हैं. सभी को हैप्पी भाई दूज.'

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा. 'दूसरी तस्वीर में जो महिला है, वह मेरे दिल के बहुत करीब है. जब मैं बच्चा था तब से वह हमारे परिवार का हिस्सा रही. आज भी वह उसी प्यारी मुस्कान के साथ मेरा स्वागत करती है. ….ऐसी भावनाएं अनमोल हैं.'

शिखर धवन ने वर्ल्ड कप-2019 के दौरान हाथ में लगी चोट के बाद वापसी की, लेकिन बल्ले से वह अपने जोरदार फॉर्म को हासिल नहीं कर पाए हैं. एक महीने बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में वापसी की. लेकिन दो वनडे मुकाबलों में वह 2 और 36 रन ही बना पाए.