Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज भारत के ये 11 खिलाड़ी खेलेंगे करो या मरो का टी-20 मैच

खेल डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला आज राजकोट में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा।

क्रिकेट छोड़ अब इस खेल में हाथ आजमा रहे हैं धोनी, पिछले साल जीता था खिताब

वहीं मेहमान टीम ये मुकाबला जीत कर इतिहास रचाना चाहेगी। इस मैच में जीत के साथ ही बांग्लादेश तीन मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम कर लेगी। दिल्ली में खेले गए पहले मैच में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को सात विकेट से मात देकर चौंकाया था।

राजकोट में खेले जाने वाले इस मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलावा देखने को मिल सकते हैं। इसका इशारा कप्तान रोहित शर्मा ने भी प्रेस कांफे्रंस में कर दिया है।

आईपीएल के अगले सत्र में इस टीम की ओर से खेलेंगे अश्विन, इन्हें मिलेगी पंजाब की कप्तानी!

इस मैच में केएल राहुल के स्थान पर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और तेज गेंदबाज खलील अहमद के स्थान पर शार्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है। केएल राहुल और खलील अहमद पहले मैच में अपना प्रभाव छोडऩे में असफल रहे थे।

इस प्रकार हो सकती है भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, कु्रणाल पांड्या, वॉशिंग्टन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर।