Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई अंडर-15 कुश्ती के लिए 30 सदस्यीय टीम का एलान, कैडेट पदक विजेता उदित और दीपक टीम में

मुंबई
कैडेट विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदकधारी उदित कुमार (57 किग्रा) और दीपक चहल (75 किग्रा) को एशियाई अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारत की 30 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया जो 22 नवंबर से ताईचुंग सिटी में आयोजित की जाएगी।

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने लखनऊ में बालिका और सोनीपत में लड़कों के लिए आयोजित ट्रायल्स के बाद टीम का चयन किया। पिछले साल भारत आठ पदक के साथ फ्रीस्टाइल में तीसरे स्थान पर रहा था जिसमें अमन (52 किग्रा) ने ईरान में एकमात्र स्वर्ण पदक जीता था। बालिका वर्ग में भी प्रदर्शन शानदार रहा था जिसमें तीन स्वर्ण सहित सात पदक शामिल थे।

टीम
फ्रीस्टाइल:

योगेश (38 किग्रा), अमन (41 किग्रा), रवि (44 किग्रा), आकाश (48 किग्रा), कपिल (52 किग्रा), उदित (57 किग्रा), विशाल (62 किग्रा), सागर (68 किग्रा), दीपक चहल (75 किग्रा), जतिन (85 किग्रा)।

ग्रीको रोमन: महादेव (38 किग्रा), दिनेश (41 किग्रा), हर्ष (44 किग्रा), हरिकेश (48 किग्रा), अनिल (52 किग्रा), सोहित (57 किग्रा), सुमित (62 किग्रा), अंकित (68 किग्रा), चिराग (75 किग्रा) और अर्शदीप (85 किग्रा)।

महिला : सलोनी (33 किग्रा), बबली (36 किग्रा), कोमल (39 किग्रा), कोमल (42 किग्रा), शीतल (46 किग्रा), धनश्री (50 किग्रा), आरती (54 किग्रा), नीतिका (58 किग्रा), दीपिका (62 किग्रा) और रिया (66 किग्रा)।