Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को मिली 2023 पुरूष हॉकी विश्व कप की मेजबानी

 नई दिल्ली 
इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा है कि 2023 का पुरुष हॉकी विश्व कप भारत में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा स्पेन और नीदरलैंड्स को 2022 में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप की मेजबानी मिली है। 

बता दें कि साल 2023 में होने वाला पुरुष हॉकी विश्व कप 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा वहीं महिला विश्व कप के लिए 1 जुलाई 2022 से 17 जुलाई 2022 की तारीख तय की गई है। इन विश्व कप के लिए जगहों का एलान संबंधित देश द्वारा बाद में किया जाएगा।

बता दें कि एफआईएच ने इन प्रतिष्ठित आयोजनों को होस्ट करवाने के लिए अच्छी बोली हासिल की है। उन्होंने कहा कि, यहां किसी देश का चयन करना काफी कठिन फैसला था। चूंकि हमारा मिशन दुनिया भर में खेल को बढ़ाना है इसलिए निश्चित रूप से हमें निवेश करने की आवश्यकता है। इसके अलावा कार्यकारी बोर्ड ने दोनों वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफिकेशन प्रोसेस को भी मंजूरी दी।

तीन बार पुरुषों के वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाले भारत ने एक बार फिर से 2023 में 13 से 29 जनवरी के बीच यह आयोजन करवाने के लिए आवेदन दिया था। वहीं भारत के अलावा बेल्जियम और मलयेशिया ने भी इसके लिए आवेदन किया था। हालांकि ये दोनों देश इसका आयोजन 2022 में 1 से 17 जुलाई के बीच करवाना चाहते थे।