Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान के इस गेंदबाज ने टी-20 क्रिकेट में बनाए विश्व रिकॉर्ड, भारत को जिताई सीरीज

खेल डेस्क। राजस्थानी तेज गेंदबाज दीपक चाहर की विश्व रिकॉर्ड गेंदबाजी के दम पर भारत ने तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश को 30 रन से शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा किया।

इस पोर्न स्टार ने की न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मैच में अंपायरिंग

भारत ने पहले बल्लेबाज करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 174 रन बनाए। इसके जवाब में मेहमान टीम दीपक चाहर की कातिलाना गेंदबाजी के सामने 19.2 ओवरों में केवल 144 रन पर ही ढेर हो गई।

भारत की ओर से दीपक चाहर ने टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक बनाते हुए केवल सात रन पर छह विकेट लेकर क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यह किसी गेंदबाज का टी-20 क्रिकेट में सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

अब रोहित-धवन ने तोड़ दिया ये विश्व रिकॉर्ड

चाहर ने टी-20 इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में के सात रन देकर छह विकेट हासिल किए। दीपक चाहर ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर शफीउल इस्लाम को आउट करने के बाद 20वें ओवर की पहली दो गेंदों पर मुस्ताफिजुर रहमान और अमीनुल इस्लाम को आउट कर हैट्रिक बनाई।