Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नीदरलैंड ने जीता टी20 वर्ल्ड कप क्वॉलिफाइंग का खिताब

दुबई 
ब्रेंडन ग्लोवर की शानदार गेंदबाजी के बाद बेन कूपर की दमदार बल्लेबाजी से नीदरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट के फाइनल में शनिवार को यहां पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हराया। नीदरलैंड और पापुआ न्यू गिनी की टीमें अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाइ कर चुकी हैं। इन दोनों टीमों के अलावा ओमान, स्कॉटलैंड, नामीबिया और आयरलैंड ने भी वर्ल्ड कप का टिकट कटा लिया है। पापुआ न्यू गिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 128 रन बनाए। ग्लोवर ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए। नीदरलैंड ने एक ओवर शेष रहते तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। कूपर ने 33 गेंद में 41 रन बनाए। अनुभवी रेयान टेन डोस्चेट ने 23 गेंद की नाबाद पारी में 34 रन बनाये। इससे पहले तीसरे स्थान के लिए खेले गये मैच में आयरलैंड ने नामीबिया को 27 रन से हराया।