Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टी-20 मैच में भारत के इस स्टार क्रिकेटर को मिल सकता है मौका, बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी

खेल डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को होने वाले पहले टी-20 मैच से युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का पत्ता कट सकता है। इस मैच में उनके स्थान पर घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को टीम में जगह दी जा सकती है।

भारत में अपनी अदाओं का जलवा दिखाएंगी WWE की सबसे खूबसूरत महिला रेसलर शार्लेट फ्लेयर

पंत पिछले कई मैचों से अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में असफल रहे हैं। जबकि सैमसन घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने में सफल रहे हैं।

सैमसन को अगर पंत के स्थान पर टीम में शामिल किया जाता है तो उन्हें तीसरे स्थान पर उतारा जा सकता है। वैसे इस स्थान के लिए एक अन्य दावेदार केएल राहुल भी हैं। जिन्हें विराट कोहली के मौजूदगी में यह स्थान मिल सकता है।

डेविड वार्नर ने एक ही टी-20 मैच में बना डाले कई रिकॉर्ड

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, क्रुणाल पांड्या, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, राहुल चाहर, शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर।

बांग्लादेश : महमूदुल्लाह (कप्तान), लिटन दास, सौम्या सरकार, नईम शेख, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, मुस्तफिजुर रहमान, आफिफ हुसैन, मोसद्देक हुसैन, अमीन इस्लाम, अराफात सनी, तयाजुल इस्लाम, शफीउल इस्लाम, अबू हैदर, और अल अमीन हुसैन।