खेल डेस्क। भारत ने राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की इस सीरीज में बराबरी कर ली है। एक सीरीज का निर्णायक मुकाबला अब रविवार को खेला जाएगा। दूसरे टी-20 मैच में विकेट के पीछे एक बार फिर विकेटकीपर ऋषभ पंत की कमजोरी सभी के सामने आई है।
रोहित ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, विराट के कीर्तिमान की बराबरी की
मैच में उनकी एक छोटी से गलती के कारण बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास को जीवनदान मिला। बांग्लादेश की पारी के छठे ओवर में पंत के पास लिटन दास को आउट करने का मौका आया था। स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने गिल्लियां उड़ा दी, लेकिन पंत ने ये गेंद विकेटों के आगे से पकड़ी थी।
मंधाना ने इस मामले में गांगुली और कोहली को छोड़ा पीछे, बनाया ये रिकॉर्ड
इस कारण नियमों के अनुसार अंपायर ने इस गेंद को नोबॉल करार दे दिया। इससे लिटन दास को जीवनदान मिल गया। इसके बाद मिले फ्री हिट पर लिटन दास ने चौका लगाया। इसके अलावा भी मैच के दौरान पंत की कई गलतियां सामने आई।