Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अटवाल संयुक्त 34वें स्थान पर, चोटिल लाहिड़ी हटे

साउथम्पटन (बरमूडा)
मांसपेशियों में खिंचाव होने के कारण भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी को शुरूआती बरमूडा चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में हटने के लिये मजबूर होना पड़ा। दूसरे दौर में उन्हें यह चोट लगी थी जिसके बावजूद वह कट में जगह बनाने में सफल रहे थे। उन्होंने 66 और 73 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 50वें स्थान पर थे। एक अन्य भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल संयुक्त तीसरे दौर के बाद 34वें स्थान पर बने हुए हैं। पीजीटीए टूर पर खिताब जीतने वाले एकमात्र भारतीय अटवाल ने तीसरे दौर में दो अंडर 69 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर छह अंडर 210 है। तीसरे दौर के दौरान उन्होंने छह बर्डी लगायी जबकि दो बोगी और एक डबल बोगी कर बैठे।