खेल डेस्क। नियमित कप्तान विराट कोहली के गैरमौजूदगी में भारतीय टीम जब बांग्लादेश के विरूद्ध तीन मैचों की टी-20 शृंखला खेलने उतरेगी तो उसका लक्ष्य इस टीम के खिलाफ अपने अपने विजय क्रम को बरकरार रखने का होगा। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की इस शृंखला का पहला मैच 3 नवंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस भारतीय बल्लेबाज ने केवल 13 गेंदों पर बना डाला अर्धशतक, इन्होंने लगाए शतक
इस शृंखला में भारतीय टीम की कप्तानी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा करेंगे। अभी तक दोनों टीमों के बीच आठ टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इस सभी में टीम इंडिया को जीत मिली है।भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मुकाबला साल 2009 में खेला गया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 25 रन से जीत हासिल की थी।
T20 में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम है भारतीय टीम
इस शृंखला के लिए भारतीय टीम में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और ऑलराउंडर शुभम दुबे को भी शामिल किया गया है। अब ये देखने वाली बात है कि सैमसन और दुबे को इस शृंखला में खेलने का मौका मिलता है या नहीं।