Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मंधाना ने इस मामले में गांगुली और कोहली को छोड़ा पीछे, बनाया ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (74) की तूफानी अर्धशतकीय पारी की सहायता से भारतीय महिला टीम ने एंटीगुआ में खेले तीसरे वनडे में मेजबान वेस्टइंडीज को छह विकेट से शिकस्त देकर शृंखला पर कब्जा किया।

कोहली की आईपीएल टीम के दो खिलाड़ी फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार

इस पारी के माध्यम से मंधाना ने अपने नाम भी एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। वह सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई है। अगर पुरुष और महिला क्रिकेट की बात की जाए तो इस मामले में मंधाना ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और मौजूदा कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

क्रिकेट छोड़ अब इस खेल में हाथ आजमा रहे हैं धोनी, पिछले साल जीता था खिताब

मंधाना ने 51 पारियों में अपने दो हजार रन पूरे किए। जबकि मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली सौरव ने 52 और विराट ने 53 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। भारत की तरफ से सबसे तेज दो हजार वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम दर्ज है। उन्होंने 48 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।मंधाना की 63 गेंदों पर खेली गई 74 रन की शानदार पारी के दम पर भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया।