Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-बांग्लादेश के T20 मैच के दौरान इस क्रिकेटर को फील्ड पर हुई उल्टी!

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैंच हुआ. इस मैंच में बांग्लादेश के दो खिलाड़ियों को फील्ड पर उल्टी हुई. दिवाली के बाद से ही दिल्ली में भारी स्मॉग था. हवा बेहद ज़हरीली हो गई थी. इतने भारी प्रदूषण की वजह से एन्वॉयरमेंट पलूशन (प्रिवेंशन ऐंड कंट्रोल) अथॉरिटी ने 1 नवंबर को दिल्ली में ‘पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी’ डिक्लेयर कर दी.

धोनी की टीम इंडिया में वापसी पर बोले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली

5 नवंबर तक के लिए स्कूल बंद करने का नोटिफिकेशन जारी हुआ. लोगों को आउटडोर ऐक्टिविटी न करने की सलाह दी गई. मगर, 3 नवंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच जो क्रिकेट मैच खेला जाना था, वो अपने तय कार्यक्रम पर ही रहा. BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मैच आगे टालने के सवालों पर कहा कि यूं आख़िरी समय में आकर मैच का कार्यक्रम बदलना बहुत मुश्किल है. बाद में ये ख़बर आई कि गांगुली ने रोहित शर्मा से इस बारे में बात की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित ने गांगुली से कहा कि टीम के खिलाड़ी दिल्ली में होने वाले मैच को खेलने के लिए तैयार हैं.

गलती से दूसरे के खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाएं तो घबराए नहीं, पैसा चाहिए वापस तो फटाफट करे यह काम

हालांकि गांगुली ने ये भी कहा था कि मैच का कार्यक्रम तय करते हुए बोर्ड को चाहिए कि वो सर्दियों में दिल्ली के अंदर बढ़ने वाले प्रदूषण को ध्यान में रखे. क्रिकेट की वेबसाइट ‘ESPN क्रिकइंफो’ ने दावा किया है कि इस मैच के दरमियान बांग्लादेश के दो खिलाड़ियों को फील्ड पर उल्टी हुई. इनमें बांग्लादेश के ओपनिंग बल्लेबाज सौम्य सरकार भी शामिल हैं.

अब इंटरनेट बीच में नहीं देगा धोखा, Reliance Jio के इन प्लान्स मे मिलेगा अनलिमिटेड डाटा

वेबसाइट के मुताबिक, भारत के बनाए रनों का पीछा करते हुए बैटिंग करने के दौरान दोनों खिलाड़ियों को उल्टी हुई. अगर ऐसा हुआ, तो सवाल है कि क्या दिल्ली के बेहद ख़तरनाक स्तर पर पहुंच गए प्रदूषण की वजह से दोनों खिलाड़ी बीमार हुए. क्या फील्ड पर हुई उल्टी की वजह ये है कि वो इतने लंबे समय तक स्मॉग में एक्सपोज़्ड रहे इतने प्रदूषण में दिल्ली के अंदर मैच कराए जाने पर कई आपत्तियां आई थीं. कई पूर्व खिलाड़ियों ने कहा था कि दिल्ली इस तरह के आयोजन के लिए फिट नहीं है. बिशन सिंह बेदी और गौतम गंभीर का बयान आया था. उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या इस तरह के प्रदूषण संकट में दिल्ली के अंदर ऐसा इवेंट करवाया जाना सही रहेगा. आर अश्विन का भी बयान आया था. उन्होंने दिल्ली के हालात को डरावना बताया था. 2017 में श्रीलंका की क्रिकेट टीम जब भारत में खेलने आई, तब एक टेस्ट मैच दिल्ली में था. उस समय भी दिल्ली की हवा बेहद प्रदूषित थी. श्रीलंका के खिलाड़ी मैच के दौरान भी मास्क लगाए दिखे थे. उनके एक खिलाड़ी ने सांस लेने में तकलीफ़ की भी शिकायत की थी.



Herald