Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रूस खेल सकता है 2022 फीफा विश्व कप क्वालीफायर्स

लुसाने
विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के एक अधिकारी ने सोमवार (9 दिसंबर) को कहा कि डोपिंग मामले चार साल का प्रतिबंध लगने के बाद भी रूस 2022 मे होने वाले फीफा विश्व कप के क्वालीफाइंग मुकाबले खेल सकता है।

वाडा की कार्यकारी समिति ने रूस पर एक डोपिंगरोधी प्रयोगशाला से गलत आंकड़े देने के आरोप लगाये और इस कारण उस पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया जिससे वह तोक्यो ओलंपिक 2020 और बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 सहित वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पायेगा।

वाडा की अनुपालन समीक्षा समिति के अध्यक्ष जोनाथन टेलर ने कहा, ''चूकि क्वालीफायर्स से विश्व चैम्पिशन तय नहीं होगा इसलिए रूस इसमें भाग ले सकता है। यह फैसला विश्व कप के स्तर के प्रतियोगिताओं के लिए है।"

उन्होंने कहा, ''फीफा इसके लिए नया प्रस्ताव ला सकता है।" फीफा ने इससे पहले कहा था कि वह रूस पर लगे प्रतिबंध के असर की समीक्षा करेगा। रूस ने 2018 में विश्व कप की मेजबानी की थी।