Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने जीती वनडे सीरीज, इसे मिला मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड,देखें टॉप 4 बल्लेबाज और गेंदबाज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला कटक में खेला गया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के सामने 315 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे विराट कोहली की टीम ने 8 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर वनडे सीरीज अपने नाम की|

Third party image reference

बता दें कि अंतिम मुकाबले में भारत की ओर से नवदीव सैनी ने अपने डेब्यू मैच में 2 विकेट लिए, वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने रोहित शर्मा और केएल राहुल के बीच शतकीय साझेदारी हुई। रोहित ने जहां 63 रन बनाए, वहीं केएल राहुल 77 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए विराट ने 85 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली|

Third party image reference

वहीं दोस्तों मैच के बाद सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया। बता दें कि इस सीरीज में रोहित शर्मा के नाम एक शतक और एक अर्धशतक रहा था। वैसे दोस्तों वर्ष 2019 में रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हैं|

Third party image reference

दोस्तों वनडे सीरीज के टॉप 4 बल्लेबाजों और गेंदबाजों के नाम कुछ इस प्रकार हैं-

रोहित शर्मा 258 रन, शाई होप 222 रन, निकोलास पुरन 193 रन, केएल राहुल 185 रन|

किमो पॉल 6 विकेट, मोहम्मद शमी 5 विकेट, शेल्डन कॉटरेल 5 विकेट, अल्ज़ारी जोसेफ 4 विकेट|

Third party image reference

दोस्तों भारत की इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय आप किस खिलाड़ी को देना चाहेंगे, हमें कमेंट में जरूर बताएं।



Herald