Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कपूर सात अंडर के शानदार कार्ड से संयुक्त पांचवें स्थान पर

जकार्ता
भारतीय गोल्फर शिव कपूर इंडोनेशिया मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को सात अंडर 65 का शानदार कार्ड खेलकर संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गये। कपूर दूसरे दिन उन पांच गोल्फरों में शामिल रहे जिन्होंने दिन का सर्वश्रेष्ठ सात अंडर का कार्ड खेला। उन्होंने गुरुवार को पहले दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेला था जिससे उनका कुल स्कोर नौ अंडर का है। शीर्ष दस में एक अन्य भारतीय खिलाड़ी अजितेश संधू भी है। पांच अंडर 67 का कार्ड खेलने वाला यह गोल्फर कुल आठ अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से आठवें पायदान पर है। राशिद खान ने भी दूसरे दौर में सात अंडर का शानदार कार्ड खेला। वह छह अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर है। विराज मदप्पा (तीन अंडर 69) भी इसी पायदान पर है। कट हासिल करने वाले अन्य भारतीय में ज्योति रंधावा (तीन अंडर 69) संयुक्त 30वें, एसएसपी चौरसिया (तीन अंडर 69) संयुक्त 39वें, अमन राज (एक ओवर 73) संयुक्त 50वें और अर्जुन अटवाल (एक अंडर 71) संयुक्त 60वें स्थान पर है।