खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं दी गई है।
अब उम्मीद की जा रही है कि धोनी को जनवरी के अंत में न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह दी जा सकती है। ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले आईसीसी विश्व कप को देखते हुए न्यूजीलैंड दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सचिन और पोटिंग सहित इन दिग्गज खिलाडिय़ों के क्लब में शामिल हुए एंडरसन, 150वें टेस्ट की पहली गेंद पर लिया विकेट
इस दौरे पर टीम टीम इंडिया 5 टी-20 और तीन वनड मैच खेलेगी। वहीं टीम इस दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी खेलेगी। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने अभी तक संन्यास को लेकर किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लिया है।
इससे इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि वो भारतीय टीम के लिए टी-20 विश्व कप तक उपलब्ध रहेंगे।गौरलतब है कि धोनी ने इस साल इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी वनडे विश्व के बाद एक भी अन्तरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
शोएब अख्तर ने बताया पाकिस्तानी टीम का काला सच, हिन्दू खिलाड़ी कनेरिया के साथ इस प्रकार होता था व्यवहार