Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुनिया के ये चार दिग्गज क्रिकेटर शादी करने से पहले ही बन गए थे पिता, इस भारतीय खिलाड़ी का नाम जानकर चौंक जाएंगे आप 

इंटरनेट डेस्क। दुनिया में कई क्रिकेटर ऐसे हैं जो अपने दमदार खेल के साथ ही अपने निजी जीवन के कारण भी सुर्खियों में रहे हैं। इन क्रिकेटर में भारत के बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और इंग्लैंड के जो रूट शामिल हैं। ये चारों ही क्रिकेटर शादी करने से पहले ही पिता बनने के कारण भी सुर्खियों में रहे थे।

अथिया शेट्टी नहीं, बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्री है केएल राहुल की पहली पसंद

1. विनोद कांबली: टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एंड्रिया हेविट से अफेयर के दौरान ही एक बच्चे के पिता बन गए थे। इसके बाद दोनों ने शादी की।

2. क्रिस गेल: वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल साल 2016 में ही एक बच्चे के पिता बन गए थे, जबकि उन्होंने साल 2017 में नताशा बैरिज से शादी की।

फिल्म अभिनेत्रियों से कम नहीं हैं इन क्रिकेटरों की बेटियां

3. डेविड वॉर्नर: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर साल 2014 में ही एक बेटी के पिता बन चुके थे। जबकि उन्होंने साल 2015 में कैंडिस फैल्जन से विवाह किया।

4. जो रूट: इंग्लैंड के क्रिकेटर जो रूट ने साल 2017 में एक बेटे के पिता बने। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में कैरी कोट्रेल से विवाह किया।