Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज को एक बार फिर से विश्व चैम्पियन बनाएगा ये ऑलराउंडर! तोड़ दिया संन्यास

खेल डेस्क। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप में खेलने के लिए वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने संन्यास वापस लेने का निर्णय लिया है।

पहली बार मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने किया धोनी के संन्यास को लेकर खुलासा

टी-20 क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित कर चुके ब्रावो ने शुक्रवार को इस प्रकार की घोषणा कर सभी को हैरान कर दिया है। हालांकि वेस्टइंडीज के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने केवल टी-20 क्रिकेट में वापसी की है।

पिछले साल अक्टूबर में ड्वेन ब्रावो ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इस संबंध में 36 साल के ब्रावो ने कहा कि मैं केवल टी-20 क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस ले रहा हूं।

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आई ये बुरी खबर

ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व में टीम चयन के लिए मैं उपलब्ध रहूंगा। उन्होंने कहा वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का नया मैनेजमेंट खिलाडिय़ों की बात समझ रहा है। इसी कारण से मैंने वापस आने का निर्णय लिया है।